देवता गौहरी के आगमन पर राज्य स्तरीय पीपल मेला शुरू, ढालपुर मैदान में सजी दुकानें

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के मैदान में देवता गौहरी के आगमन से अब तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पीपल मेले का आगाज हो गया है। देवता गौहरी ढोल नगाड़ों की थाप के साथ ढालपुर मैदान पहुंचे और अपने अस्थाई शिविर में उन्होंने लोगों को आशीर्वाद भी दिया। देवता 3 दिनों तक ढालपुर में अपने अस्थाई शिविर में विराजमान रहेंगे और रोजाना श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

मंगलवार को ढालपुर में देवता के गुर के द्वारा देव विधि को पूरा किया गया और नगर परिषद कुल्लू की टीम को मेले के सफल आयोजन का भी आशीर्वाद दिया। गौरतलब है कि पीपल मेले के लिए नगर परिषद कुल्लू के द्वारा प्लाट आवंटन की प्रक्रिया को पूरा कर दिया गया है और ढालपुर को फूलों से सजाया गया है।

इसके साथ ही कला केंद्र में भी रोजाना शाम को 3 दिन तक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा डीसी ऑफिस कुल्लू के साथ लगते मैदान के एक छोर में दो डोम स्थापित कर दिए हैं और उसके अंदर भी दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं।

इसके साथ ही बीच मैदान में फड़ी बाजार सज चुका है। माल रोड के दोनों छोर में मीना बाजार सजाया जा रहा है। इसके अलावा प्रदर्शनी मैदान में स्थानीय व्यंजन और हथकरघा बाजार भी सजाया गया है।

बीआर नेगी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद कुल्लू के बोल

इस साल चुनावी आचार संहिता के चलते स्प्रिंग क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया जाएगा। वहीं, मेले में बेहतर सफाई व्यवस्था का ध्यान रखा गया है और बाहरी राज्यों से आने वाले व्यापारियों को भी सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।ऐसे में 3 दिन तक ढालपुर मैदान में पीपल मेले की धूम रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...