मंडी हत्याकांड: कॉलेज जा रही छात्रा का सरेआम गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल के मंडी जिले से एक रूहानी और विचलित करने वाली घटना सामने आई है, जहां सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर क्षेत्र में एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से  आरोपी को कुछ ही घंटों में दबोच लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय छात्रा सिया (पुत्री जोगिंदर सिंह) हर रोज की तरह सुबह अपने घर से कॉलेज के लिए निकली थी। जब वह नैण गांव के पास पहुंची, तो बाइक पर सवार दो हमलावरों ने उसे रास्ते में रोक लिया। हमलावरों ने छात्रा पर तेजधार हथियार से हमला किया और उसका गला रेत दिया। हमला इतना घातक था कि छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपियों का ग्रामीणों ने पीछा किया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के सक्रिय सहयोग से घेराबंदी की और वारदात वाली जगह से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद पूरे गोपालपुर और सरकाघाट क्षेत्र में भारी तनाव और आक्रोश देखा जा रहा है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर की। मृतक छात्रा नैण गांव की ही रहने वाली थी और कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी।

आगे की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस जघन्य अपराध के पीछे का मुख्य कारण क्या था। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अवैध खदान पर कुदरत का कहर, भारी भूस्खलन में 3 लोग दबे; मूसलाधार बारिश ने रोका रेस्क्यू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में भारी बारिश...