दहला मंडी: कॉलेज जा रही छात्रा का सरेआम गला रेतकर हत्या, बाइक सवार हत्यारे फरार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मंडी जिला के सरकाघाट के नैण गांव में एक जघन्य वारदात ने पूरे क्षेत्र को सदमे में डाल दिया है। नैण गांव की 19 वर्षीय एक कॉलेज छात्रा की बीच रास्ते में बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने छात्रा का सिर धड़ से अलग कर दिया, जिससे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक छात्रा सुबह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में आरोपी ने उस पर हमला बोल दिया और अत्यंत क्रूरता से उसका सिर कलम कर दिया। शव की हालत देखकर स्थानीय लोग भी दहल गए। यह वारदात सुबह करीब साढे नौ बजे के आसपास की बताई जा रही है।

हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। क्षेत्र में इस बात को लेकर चर्चा है कि इस हत्याकांड को दो बाइक सवार युवकों ने अंजाम दिया है। मृतक छात्रा की पहचान 19 वर्षीय सिया गुलेरिया गांव नैण, गोपालपुर, सरकाघाट के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही सरकाघाट पुलिस थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। युवती की हत्या क्यों की गई, इस बात का पता आरोपियों से चलेगा। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी युवक फतेहपुर पंचायत के थाना गांव में ग्रामीणों ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

एसपी विनोद कुमार, एएसपी अभिमन्यु वर्मा, डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार गौतम मौके पर हैं। बताया जा रहा है आरोपित वारदात के बाद गेहूं के खेतों में जाकर छिप गया था, जिसे ग्रामीणों ने देख लिया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और घेरा डालकर युवक को पकड़ लिया, इतने में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने टीमें भेज दी हैं। आस पास के क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

आरोपियों की धरपकड़ के बजाय पुलिस स्थानीय लोगों और परिजनों को मौके पर रोकती रही- जयराम ठाकुर

घटना पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकाघाट में बिटिया के साथ जो हुआ वह सोचकर ही मन विचलित हो रहा है। दिन दहाड़े इस तरह की घटना की देवभूमि में कल्पना भी नहीं की जा सकती। इस घटना न केवल पूरे प्रदेश को शर्मसार किया है, बल्कि हर उस परिवार को डरा दिया है जिनकी बेटियां शिक्षा के लिए घर से बाहर निकलती हैं। जिस प्रदेश को हम सुरक्षित मानते थे, वहां अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए?

हैरानी की बात यह है कि आरोपियों की धरपकड़ के बजाय पुलिस स्थानीय लोगों और परिजनों को मौके पर रोकती रही। सरकार मूकदर्शन बनी हुई है। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है।इस घटना में शामिल लोगों के उनके इस जघन्य अपराध की ऐसी सजा मिलनी चाहिए जो भविष्य में उदाहरण बने। ईश्वर से प्रार्थना है कि बिटिया की आत्मा को शांति दें और परिजनों को यह असह्य दुःख सहन करने की शक्ति दें।

सरकाघाट के स्थानीय कांग्रेस नेता युदोपति ठाकुर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अभी अभी मेरे को एक दुखद समाचार प्राप्त हुआ कि हमारे सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की गोपालपुर पंचायत के लगते गांव नैण से संबंधित एक 19 वर्षीय छात्रा का कुछ अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। मैंने पुलिस विभाग सरकाघाट के पदाधिकारियों से बात करके कहा है कि इस मामले से जुड़े हुए आरोपियों की जल्द पहचान करके उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही अम्ल में लाई जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रैत में शिक्षा और विकास को नई दिशा, डे-बोर्डिंग स्कूल का शिलान्यास जल्द

रैत में 25 करोड़ के विभिन्न कार्य प्रगति पर...

कुलदीप सिंह पठानियां ने किया ई-कार्ट सेवा का उद्घाटन, जनसुविधा को मिलेगा बढ़ावा

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नगर परिषद द्वारा...

चंबा में बड़ा ऐलान: अक्टूबर 2026 तक शुरू होगा चंबा-चुवाड़ी सुरंग निर्माण

चंबा में विधानसभा अध्यक्ष ने किया नगर परिषद चंबा...