22 साल की उम्र में बनीं HAS अधिकारी, पहले प्रयास में इतिहास रचने वालीं धर्मशाला की दिव्या से जानिए सीक्रेट

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल स्थित धर्मशाला की बेटी ने साबित कर दिखाया है कि मेहनत, लगन और स्पष्ट लक्ष्य के दम पर कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की छात्रा रहीं दिव्या ज्योति कटोच ने महज 22 वर्ष की आयु में हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) की परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

खास बात यह है कि दिव्या वर्तमान में डीसी कार्यालय कांगड़ा, धर्मशाला में बतौर तहसीलदार प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनकी इस सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है।

क्या बोले दिव्या के प्रोफेसर

धर्मशाला के सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाली दिव्या ज्योति कटोच वर्ष 2024 बैच की पासआउट हैं, जिन्होंने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला से राजनीतिक विज्ञान विषय में स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

वर्ष 2025 में उन्होंने पहले ही प्रयास में HAS परीक्षा पास कर यह साबित कर दिया कि मेहनत और समर्पण के सामने कोई मंजिल बड़ी नहीं होती। महाविद्यालय पहुंचने पर दिव्या का भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान प्राचार्य प्रोफेसर राकेश पठानिया, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश शर्मा सहित समस्त स्टाफ ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्राचार्य प्रोफेसर राकेश पठानिया ने कहा कि दिव्या की उपलब्धि से न केवल उनका बल्कि पूरे महाविद्यालय का नाम रोशन हुआ है और यह अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

किसको दिया श्रेय

दिव्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता भूपिंदर चंद कटोच, अनुपमा कटोच और अपने शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि माता-पिता के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन, समूह चर्चा और सही रणनीति ने उन्हें यह मुकाम हासिल करने में मदद की।

दिव्या ने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि किसी भी परीक्षा में सफलता पाने के लिए अनुशासन, निरंतर मेहनत और सही योजना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो बेटियों को भी आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इलाके में BJP विधायक की ‘OPD’ पर विवाद, पुलिस के पहरे में हुआ इलाज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के पांगी-भरमौर से विधायक और न्यूरोसर्जन...

ITI और 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 22 अगस्त को होंगे साक्षात्कार

हमीरपुर में आईटीआई और 10वीं-12वीं पास युवाओं के साक्षात्कार...