10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी! 75 पदों पर होगी भर्ती, जानें कहां और कब होंगे इंटरव्यू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला चम्बा के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष भर्ती अभियान के तहत निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के कुल 75 पद भरे जाएंगे।

यह भर्ती प्रक्रिया सिक्योरिटी एंड इंटैलिजैंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड हमीरपुर द्वारा आयोजित की जा रही है। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के विभिन्न स्थानों पर तैनाती दी जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि इस कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है।

साथ ही, यह भर्ती केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए है, जिनकी आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रोजगार कार्यालय द्वारा जारी शैड्यूल के अनुसार 8 अप्रैल को जिला रोजगार कार्यालय बालू (चम्बा), 9 अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय सुंडला और 10 अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय तीसा में सुबह 11 बजे से इंटरव्यू शुरू होंगे।

इच्छुक और पात्र युवाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित तिथि और स्थान पर अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और रोजगार कार्यालय का पंजीकरण प्रमाण पत्र लेकर सुबह 11 बजे उपस्थित हों। जिला रोजगार अधिकारी ने अधिक से अधिक पात्र युवाओं से इस रोजगार मेले में भाग लेकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...