विशाल मेगा मार्ट में ग्राहक सेवा सहायक के 12 पदों हेतु साक्षात्कार 7 अप्रैल को

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

विशाल मेगा मार्ट मंडी द्वारा ग्राहक सेवा सहायक के 12 पद अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों के लिए पात्र युवक एवं युवतियां आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित मानदंड के अनुसार अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं उत्तीर्ण रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 12,700 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी मंडी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना आवश्यक है। पात्र अभ्यर्थी अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड तथा रोजगार पंजीकरण प्रमाण पत्र सहित 7 अप्रैल 2026 को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, मण्डी में आयोजित साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में चार जून से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन सात जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

प्रदेश में बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान के आसार, शिमला, मंडी,...

हिम बस कार्ड नहीं तो स्कूली बच्चों को भी HRTC बसों में देना होगा पूरा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के...