केवल सिंह पठानियां ने छैनी से गतडी सम्पर्क मार्ग निर्माण का किया शिलान्यास

--Advertisement--

नड्डी जिप लाइन प्रोजेक्ट, एशिया का सबसे लंबा जिप लाइन प्रोजेक्ट होगा: केवल सिंह पठानियां

हिमखबर डेस्क 

विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार शाम को नड्डी में 1 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से बनने वाले छैनी से गतडी 1.6 किलोमीटर सम्पर्क मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज कुमार तथा केवल सिंह पठानिया की धर्मपत्नी सुनंदा पठानिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

उन्होंने कहा कि नड्डी में प्रस्तावित जिप लाइन प्रोजेक्ट एशिया का सबसे लंबा जिप लाइन प्रोजेक्ट होगा। इसकी कुल लंबाई लगभग 4.8 किलोमीटर होगी, जिसमें चार स्टेशन और तीन सेक्शन बनाए जाएंगे।

यह परियोजना पी.पी.पी. मोड में रोपवे एवं रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन द्वारा स्थापित की जाएगी। परियोजना की कुल अनुमानित लागत 7.50 करोड़ रुपये होगी, जिससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सभी पंचायतों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र को आदर्श विस क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान केवल सिंह पठानिया ने दो महिला मंडलों को 11-11 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित भी किया।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर अनूप रतन (एडवोकेट जनरल), विनय धीमान, देश राज, अमित शर्मा, लोक निर्माण विभाग हिमाचल प्रदेश, कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश के अधिकारी, खंड विकास अधिकारी धर्मशाला, भरत जरियाल, संजीव गांधी सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिक्षकों की फेस बेस्ड बायोमीट्रिक मशीन से लगेगी हाजिरी, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

शिमला - नितिश पठानियां हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने...

चिट्टा तस्करी का मेन सप्लायर विजेंद्र सिंह उर्फ छोटू नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार

शिमला - नितिश पठानियां  शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी का...

मुख्यमंत्री ने पच्छाद में 32 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किए

सिरमौर - नरेश कुमार राधे  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...