हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा; कार खाई में गिरने से दो महिलाओं सहित चार की माैत, एक घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के किन्नाैर जिले के भावानगर उपमंडल में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की माैत हो गई और एक घायल है। घायल का छोल्टू अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे जानी संपर्क मार्ग पर हादसा हुआ। टापरी से जानी जा रही कार संख्या एचपी 26 बी 8999 अचानक जानी संपर्क मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे के समय गाड़ी में पांच लोग सवार थे, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई। एक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हादसे में हिमेश कुमार (19) पुत्र नरेश कुमार निवासी जानी निचार, कृष्णा (42) पत्नी नरेश कुमार , सुषमा (47) पत्नी रोशन लाल निवासी ग्रांगे निचार और इंद्र लाल (30) पुत्र हरि लाल निवासी जानी की माैत हो गई जबकि विद्या कृष्ण (32) पुत्र हरि लाल निवासी जानी घायल है। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी टापरी पहुंचाया गया है।

कार्यवाहक एसपी एवं डीएसपी के बोल

उधर, कार्यवाहक एसपी एवं डीएसपी भावानगर राजकुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर हादसे की जांच की जा रही है। शवों का पीएचसी टापरी में पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

वहीं सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किन्नौर के भावानगर के समीप जानी लिंक रोड पर एक कार हादसे में चार लोगों के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। कहा कि भगवान दिवंगतजनों की आत्मा को शांति दें और शोक-संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

NEET 2026: 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम, चार रफ वर्क पेज, NTA ने परीक्षार्थियों को दी बड़ी राहत

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...

होम वर्क न करने पर अध्यापिका ने विद्यार्थी पीटे! वीडियो वायरल होने पर अभिभावकों में रोष

चम्बा - भूषण गुरुंग चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी...

पैट्रोल पंप पर ₹5 हजार का तेल डलवाया…फिर बिना पैसे दिए भाग निकले कार सवार, पुलिस जांच में जुटी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं शहर में  एक पैट्रोल...