घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

--Advertisement--

 हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के उपमंडल कोटली के सपलोह गांव में घरेलू विवाद में गुस्साए पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

पुलिस ने इस संबंध में हत्या के प्रयास को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद के बीच गुस्साए पति ने गुरुवार सुबह अचानक महिला पर पेट्रोल उड़ेल दिया और आग लगा दी। महिला को आनन-फानन में सिविल अस्पताल कोटली ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोनल अस्पताल रेफर किया गया। यहां से महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे नेरचौक मेडिकल रेफर किया। नेरचौक से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना में महिला का चेहरा और बाल जल गए हैं।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया। वहीं आरएफएसएल टीम ने घटनास्थल का दौरा कर तथ्य जुटाए और सैंपल लिए।

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार के बोल 

उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में ज्वलनशील पेट्रोल डालने की बात सामने आ रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नम आंखों से विदा हुए NSG कमांडो सेवानिवृत्त हवलदार दीप राम, ढाड़स में उमड़ा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क शिलाई क्षेत्र के वीर सपूत एवं एनएसजी कमांडो...

मुबारिकपुर-रानीताल हाईवे पर हादसा, तीखे मोड़ पर फेल हुए ब्रेक…ईंटों से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

हिमखबर डेस्क मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे-503 पर ढलियारा स्थित शिव मंदिर...

महिला बौद्ध भिक्षु हत्याकांड में एक नाबालिग भी शामिल, मृतका के शरीर से मिले थे कई पुरुषों के DNA

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के बल्ह उपमंडल के अंतर्गत रिवालसर...