रिज मैदान पर घुड़सवारी के दौरान अचानक बेकाबू हुआ घोड़ा, महिला गिरकर घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पहाड़ों की रानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मंगलवार दोपहर एक हादसा हो गया। यहां घुड़सवारी का आनंद ले रही एक युवती घोड़ी के अचानक बिदकने से असंतुलित होकर नीचे गिर गई। गिरते समय युवती का सिर पास ही लगी लोहे की रेलिंग से जोर से टकरा गया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई।

नगर निगम की गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद रिज मैदान पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। युवती को बेहोश देख परिजन और स्थानीय लोग घबरा गए और तुरंत एम्बुलैंस को फोन किया गया, लेकिन समय पर एम्बुलैंस न पहुंचने के कारण लोगों ने वहां से गुजर रही नगर निगम की एक गाड़ी को रुकवाया। युवती को उसी गाड़ी में डालकर तुरंत आईजीएमसी अस्पताल के आपातकालीन वार्ड पहुंचाया गया।

स्थानीय लोगाें ने घाेड़ा मालिकाें पर लगाए गंभीर आराेप

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घोड़ा मालिकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि घोड़ा पालक खुद घोड़ों के साथ न रहकर कम उम्र के लड़कों को काम पर रखते हैं। ये लड़के घुड़सवारी के दौरान लापरवाही बरतते हैं, जिससे अक्सर घोड़े बिदक जाते हैं। रिज पर इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की ढिलाई के कारण पर्यटकों की जान जोखिम में पड़ रही है।

मेयर और डिप्टी मेयर पहुंचे मौके पर, दिए सख्त निर्देश

घटना की सूचना मिलते ही शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान और डिप्टी मेयर उमा कौशल मौके पर पहुंचे। मेयर ने घोड़ा मालिकों को कड़ी फटकार लगाते हुए सख्त निर्देश दिए कि भविष्य में घुड़सवारी के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने आईजीएमसी के एमएस से फोन पर बात कर युवती के स्वास्थ्य का अपडेट लिया।

युवती की हालत स्थिर, जांच जारी

अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार सिर में चोट लगने के कारण युवती को काफी दर्द है, लेकिन फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने कुछ जरूरी टैस्ट और स्कैन करवाए हैं और उसे अपनी निगरानी में रखा है। घोड़ा पालक भी युवती के साथ अस्पताल में मौजूद रहे और इलाज में सहयोग किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...