केवल सिंह पठानियां ने मंझग्राँ पंचायत में तीन विद्युत हैंडपंपों का किया लोकार्पण

--Advertisement--

शाहपुर विधानसभा में जलशक्ति विभाग की योजनाओं पर 80 करोड़ खर्च : केवल सिंह पठानियां

शाहपुर, 10 फरवरी – नितिश पठानियां

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जलशक्ति विभाग द्वारा विभिन्न पेयजल योजनाओं पर लगभग 80 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जा रही है, ताकि क्षेत्रवासियों को सुचारू एवं निर्बाध पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। यह जानकारी शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने दी।

वे आज मंझग्राँ पंचायत के वार्ड नंबर 5 ददरोली, वार्ड नंबर 2 सात्विक मैरिज पैलेस के पास तथा डुखरू वार्ड 3 में विद्युत संचालित हैंडपंपों के लोकार्पण के उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री महोदय का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में लंबे समय से पेयजल समस्या बनी हुई थी। इन तीन विद्युत संचालित हैंडपंपों पर लगभग 9 लाख रुपये की लागत आई है, जिससे पंचायत के लगभग 65 परिवारों के सैकड़ों लोगों को शुद्ध एवं निर्बाध पेयजल सुविधा मिलेगी।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि द्रमण और मंझग्राँ में अंडरपास बनाए जाएंगे, जिसके लिए एनएचएआई को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने ददरोली निवासी भूरी सिंह को आवास निर्माण हेतु 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीडी शर्मा, जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, प्रधान अजय बबली सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों के लिए उपमुख्य सचेतक का आभार व्यक्त किया।

ये रहे उपस्तिथ

इस अवसर अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता विद्युत् अमित शर्मा,सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, सहायक अभियंता लोक निर्माण विपुल पुंज, बीडीओ कमलजीत, रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय,अश्वनी शर्मा, पूर्व प्रधान देवराज मन्हास,मदन राणा,श्री कंठ, करनैल, महेंद्र चम्बियाल,रमन कायस्था, बलिराम, जितेन्द्र पठानिया, स्नेहलता, सुनीता, जगरूप, आशा, हरबंस के इलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...