शिवरात्रि के उपलक्ष्य में संकन गार्डन में होगा सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन- उपायुक्त

--Advertisement--

मंडी, 10 फरवरी – हिमखबर डेस्क

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में पांच सौ वर्ष प्राचीन मंडी नगर पूरी तरह से तैयार है। इस बार महोत्सव की विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों को और जीवंत बनाते हुए इनके आयोजन में कई सकारात्मक बदलाव किए गए हैं। मंडी की धड़कन संकन गार्डन में शास्त्रीय संगीत से लेकर नृत्य, भजन व साहित्य उत्सव जैसी गतिविधियां आयोजित कर लोगों को इससे जोड़ने का प्रयास आयोजन समिति की ओर से किया गया है।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि भाषा, कला, संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित होने वाली सांस्कृतिक गतिविधियां इस बार संकन गार्डन में ऐतिहासिक घंटाघर के सामने होंगी। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को सायं 6.00 बजे से इंदिरा मार्केट परिसर में स्थित ओपन थियेटर में शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें गायन, वादन और नृत्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को भजन संध्या का आयोजन संकन गार्डन में सायं छह बजे से किया जाएगा। इसके अलावा 12 व 13 फरवरी को संस्कृति सदन मंडी में प्रातः 11.00 बजे से नाटक मंचन किया जाएगा। इसमें नाट्य विधा से जुड़े कलाकारों को एक मंच प्रदान करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को संस्कृति सदन में कवि सम्मेलन व मंडयाली गीता पाठ प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कला-संस्कृति से जुड़ी विविध गतिविधियों का आयोजन इस बार शहर के बीचोंबीच संकन गार्डन में किया जा रहा है, ताकि लोगों की इसमें सहभागिता बढ़ाई जा सके। इसके लिए आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि शिवरात्रि महोत्सव एवं मंडी नगर के पांच सौवें वर्ष में प्रवेश के इन ऐतिहासिक पलों का आनंद लेने के लिए इन आयोजनों में अपनी सक्रिय सहभगिता जताएं। उन्होंने कहा कि इससे विविध कलाओं से जुड़े हमारे कलाकारों का उत्साहवर्द्धन भी होता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...