शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में पहली बार आयोजित होगा मंडी साहित्य उत्सव- अपूर्व देवगन

--Advertisement--

14 फरवरी को राजा भसीन करेंगे शुभारंभ, एकसाथ जुटेंगे साहित्य जगत के ख्यात रचनाकार*

मंडी, 10 फरवरी – हिमखबर डेस्क

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के दौरान इस बार मंडी के साहित्य जगत से भी लोग रू-ब-रू हो सकेंगे। शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में मंडी साहित्य उत्सव का आयोजन इस बार 14 फरवरी, 2026 को संकन गार्डन के ओपन थियेटर में किया जा रहा है। सदियों से मंडी के इतिहास के साक्षी रहे घंटाघर के ठीक नीचे साहित्य जगत के ख्यात रचनाकार एकसाथ जुटेंगे।

उपायुक्त एवं शिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने कहा कि मंडी नगर सदियों से कला एवं संस्कृति का संवाहक रहा है। साहित्य के क्षेत्र में भी यहां के रचनाकारों ने उत्कृष्ट साहित्य सृजन कर देश-विदेश में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि इस बार एक महत्वकांक्षी पहल करते हुए मंडी साहित्य उत्सव का आयोजन शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इसमें मंडी के साहित्यकारों की उपलब्धियों एवं रचनाओं पर पांच पैनल डिस्कशन रखी गई हैं। इसके अलावा यहां की ललित कलाओं पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

अपूर्व देवगन ने बताया कि 14 फरवरी को प्रातः 10 बजे से सायंकाल छह बजे तक पांच सत्रों में यह उत्सव आयोजित किया जाएगा। जाने-माने लेखक, इतिहासकार एवं पत्रकार राजा भसीन इसका विधिवत शुभारंभ करेंगे। उत्सव के दौरान प्रथम सत्र में रूपेश्वरी शर्मा, डॉ. रेखा वशिष्ठ, कृष्णचंद महादेविया, मुरारी शर्मा और पृथीपाल मंडयाली लोक साहित्य एवं समकालीन साहित्य पर चर्चा करेंगे।

दूसरे सत्र में डॉ. राकेश शर्मा, बीरबल शर्मा, सीमा शर्मा और राजेश ललित कला और फोटोग्राफी विधा पर, तृतीय सत्र में पवन चौहान, रमेश रवि, कृष्णचंद महादेविया और सीमा शर्मा बाल कहानियां विधा में ‘किस्मों की विरासतः लोक कथा से बाल कथा तक’ विषय पर चर्चा करेंगे।

गज़ल संध्या से होगा समापन

उन्होंने बताया कि चौथे सत्र में डॉ. शिवम त्यागी, जीवन पठानिया, सुशांत व डॉ. अनिता ठाकुर युवा लेखन एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर तथा अंतिम सत्र में जगदीश कपूर, कुलदीप गुलेरिया, विनोद बहल, प्रकाश चंद धीमान और सत्य महेश शर्मा हिमाचल प्रदेश के लोक साहित्य एवं भाषा पर चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि इस साहित्य उत्सव का समापन सायं छह बजे गज़ल संध्या से होगा। इसमें रिषभ भारद्वाज और कुलदीप अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

उपायुक्त ने कहा कि इस साहित्य उत्सव में मंडी के लेखकों एवं साहित्यकारों को शामिल करने का प्रयास किया गया है। भविष्य में इसे और बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि मंडी के साहित्य एवं कला जगत के बारे में जानने-समझने का यह एक सुअवसर है और इसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।

उपायुक्त ने इन सांस्कृतिक गतिविधियों के सफल आयोजन के लिए आज संकन गार्डन में पहुंचकर विभिन्न तैयारियों का जायजा भी लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...