1.811 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में शिमला पुलिस ने चौपाल इलाके में 1.811 किलोग्राम चरस बरामद कर एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के बोल 

पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि इस सिलसिले में चौपाल थाने में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) कानून की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मादक पदार्थ की बरामदगी नौ फरवरी को नियमित रूप से चलाए जाने वाले तलाशी अभियान के दौरान हुई।

आरोपी की पहचान चंदन बुद्धा (50) के रूप में हुई है, जो नेपाल का स्थाई निवासी है और शिमला जिले के चौपाल तहसील के बामटा, पोस्ट ऑफिस, गांव पुजारली में रहता था। उन्होंने कहा, “गश्त के दौरान चौपाल पुलिस टीम ने एक संदिग्ध को रोका और उसके पास से 1.811 किलोग्राम चरस बरामद की। आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया।”

उन्होंने कहा कि जिला पुलिस अपने मादक पदार्थ रोधी अभियान के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया है और तस्करी के स्रोत तथा ड्रग तस्करी नेटवर्क के साथ उसके संभावित संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ड्रग तस्करी से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जिले में नशीले पदार्थों के खतरे को रोकने में मदद के लिए जानकारी साझा कर पुलिस के साथ सहयोग करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिवरात्रि: 300 साल बाद महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों में बन रहे चार शक्तिशाली राजयोग

शाहपुर - नितिश पठानियां महाशिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी को मनाया...

गिरड माता मंदिर जलने से सदमे में लोग; खाना-पीना छोड़ा, सरकार से मदद की आस

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के...

हिमाचल के स्कूलों में 1 मार्च से बच्चों के लिए मोबाइल पर रोक, जारी होगी SOP

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक मार्च...