गैस्ट हाऊस में पुलिस की रेड से मचा हड़कंप, ‘सफेद जहर’ के साथ 2 युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा में पुलिस ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए 2 युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पठानकोट-चम्बा-भरमौर नेशनल हाईवे-154ए पर स्थित गंदियार के एक गैस्ट हाऊस में अमल में लाई गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5.49 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गंदियार स्थित एक गैस्ट हाऊस में नशीले पदार्थ की मौजूदगी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाई और उक्त गैस्ट हाऊस में अचानक दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरे में मौजूद 2 युवकों के पास से 5.49 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय अनिल ठाकुर पुत्र रोशन लाल ठाकुर निवासी ग्राम व डाकघर सिमनी, तहसील सलूणी और 23 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र बिंदु राम निवासी गांव काकियाना, डाकघर शेरपुर, तहसील डल्हौजी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ डल्हौजी थाना में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी के बोल

एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी यह खेप कहां से लाए थे और आगे किसे सप्लाई करने वाले थे। मामले में आगामी तफ्तीश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...