पत्नी की हत्या के आरोपी काे मिला पुलिस रिमांड, पुलिस व फोरैंसिक टीम ने माैके से जुटाए साक्ष्य

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

नगरोटा सूरियां में पति द्वारा पत्नी की हत्या मामले की जांच तेज हो गई है। शनिवार को पुलिस जिला नूरपुर के एसपी कुलभूषण वर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान मौके पर आसपास रह रहे लोगों से जरूरी साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस ने मृतक महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

एसपी ने बताया कि हत्या के आरोपी सोनू को शनिवार को ज्वाली न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि महिला के शव काे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। एसपी ने पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां को निर्देश दिए कि सभी प्रवासियों की पारिवारिक जांच कर पंजीकरण करें और इसके लिए पंचायत प्रधानों का भी सहयोग मांगा।

जानकारी के अनुसार प्रवासी सोनू (35) ने वीरवार रात को शराब के नशे में अपनी पत्नी को लोहे की छड़ से पीट-पीटकर मार डाला। शुक्रवार सुबह अपने नजदीकी पड़ोसियों को बताया कि उसकी पत्नी रात को हार्ट अटैक से मर गई है।

पड़ोसियों ने अंतिम संस्कार की तैयारी करनी शुरू कर दी, लेकिन जब कुछ महिलाओं ने मृतक महिला के शरीर पर घाव देखे तो उन्हें शक हुआ और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी बीरी सिंह के नेतृत्व में पुलिस व फोरैंसिक टीम ने महिला के पति को गिरफ्तार कर साक्ष्य इकट्ठे किए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुंबई के रेलवे स्टेशन उड़ा देंगे, पाकिस्तानी नंबर से आया फोन, नाम बताया इरफान

हिमखबर डेस्क मुंबई पुलिस ने स्थानीय रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाने...

देवता गौहरी के आगमन पर राज्य स्तरीय पीपल मेला शुरू, ढालपुर मैदान में सजी दुकानें

हिमखबर डेस्क जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के मैदान में...

29 अप्रैल को मनाली की अटल टनल का घूमने का प्लान है तो छोड़ दीजिए…क्योंकि महामहिम आ रही हैं!

हिमखबर डेस्क राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू पांच दिन के हिमाचल प्रदेश...