फेसबुक से भेजे अश्लील मैसेज, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

फ़र्ज़ी फेसबुक अकाउंट से अश्लील मैसेज, महिला को भेजे गए आपत्तिजनक संदेश, पुलिस ने शुरू की मामले की जाँच

हिमखबर डेस्क

इंटरनेट मीडिया के फेसबुक के फर्जी अकाउंट से एक महिला को अश्लील मैसेज भेजे गए। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करनी आरंभ कर दी है। जानकारी के मुताबिक सुनील, निवासी सियाल डाकघर व तहसील मनाली की शिकायत पर पुलिस थाना कुल्लू में मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गौरव ठाकुर नाम से एक फर्जी फेसबुक आइडी बनाई गई है। जिसमें उनकी फोटो एवं पहचान का दुरुपयोग किया गया है। 15 अक्टूबर को उक्त फर्जी आइडी से कुल्लू विधायक सुंदर सिंह ठाकुर की फेसबुक पोस्ट पर अशोभनीय, आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं।

इसके अतिरिक्त एक नवंबर को पिंगला भंडारी को फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से अश्लील संदेश भेजे गए। उपरोक्त शिकायत पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को शक के आधार पर पूछताछ के लिए थाना में तलब किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल के बोल

मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल ने की है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर जांच की जा रही है। कुल्लू पुलिस इस प्रकार के कृत्य करने वालों पर सख्त नजर रखे हुए हैं तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...