चंबा में युवकों के साथ मारपीट मामले में 15 आरोपी गिरफ्तार, 4 वाहन जब्त

--Advertisement--

पुलिस को जांच के दौरान वाट्सएप चैट भी मिली है। इसमें सामने आया है कि यह एक सोचा समझा प्लान था। पुलिस इसके मास्टरमाइंड का पता लगा रही है।

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा शहर के सुराड़ा मोहल्ले में चामुंडा मंदिर के पास युवकों से मारपीट मामले में पुलिस ने अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। *इन सभी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। जल्द सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हाेंगे।

उधर, पुलिस ने एक स्कूटी व 3 बाइकें भी अपने कब्जे में ली हैं, जबकि एक गाड़ी को पहले ही पठानकोट से जब्त किया था। पुलिस को जांच के दौरान वाट्सएप चैट भी मिली है। इसमें सामने आया है कि यह एक सोचा समझा प्लान था। पुलिस इसके मास्टरमाइंड का पता लगा रही है। शुक्रवार को चम्बा शहर में माहौल शांत रहा। लोगों ने पुलिस को 5 बजे तक सभी आरोपियों को पकड़ने का समय दिया था

इसके चलते करीब 6 बजे शहर के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल व्यापार मंडल प्रधान वीरेंद्र महाजन की अगुवाई में शहरी पुलिस चौकी पहुंचा। इस दौरान पुलिस से मामले में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। आरोप है कि बुधवार को चामुंडा मंदिर के पास कुछ लोगों ने 2 युवकों के साथ मारपीट की थी।

वहीं देवी-देवताओं के प्रति आपत्तिजनक शब्द कहे। काफी संख्या में युवा हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंचे थे और आते-जाते लोगों को डराने-धमकाने लगे। इस घटना की सूचना शहर में फैलते ही लोग भड़क गए और सिटी पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा कर दिया था।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर देर रात तक पुलिस चौकी के बाहर चक्का जाम किया गया। इसके बाद वीरवार को भी दिनभर पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन होता रहा व पुलिस के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए थे।

एएसपी हितेश लखनपाल के बोल 

एएसपी हितेश लखनपाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्हाेंने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी आराेपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने लोगाें से अपील की है कि किसी की धार्मिक भावनाओं को न भड़काएं और शांति बनाए रखें। पुलिस मामले में सभी तथ्य जुटा रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...