हिमखबर डेस्क
जिला रोजगार अधिकारी कुल्लू ने जानकारी दी कि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी कुल्लू, द्वाराडेवलपमेंट मैनेजर के लिए कुल 05 रिक्त पदों को भरने हेतु मांग अधिसूचित की गई है।
उक्त भर्ती नियोक्ता द्वारा जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आयोजित की जाएगी। रिक्तियों के लिए आवश्यक योग्यता स्नातक है। वेतनमान 2,50,000 से 3,00,000 होगा तथा नौकरी का कार्यस्थल कुल्लू, मनाली तथा लाहौल स्पिति रहेगा।
योग्य उम्मीदवारों से अनुरोध है कि अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज व हिमाचली प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र तथा मूल शौक्षणिक प्रमाण पत्र सहित दिनांक 18 नवंबर 2025 को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में पहुँच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है।
उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो और यदि पंजीकृत नहीं हैं तो ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा ले तथा इंटरव्यू के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।
इच्छुक तथा योग्य उमीदवारो से अनुरोध है की वह ऑनलाइन पंजीकरण के लिए www.eemis.hp.nic.in पोर्टल पर जाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू 01902-222522 पर संपर्क करें।

