वजीर राम सिंह पठानियां को शत-शत नमन, बासा वजीरा में स्वतंत्रता सेनानी की 176वीं पुण्यतिथि की धूम

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

महान स्वतंत्रता सेनानी वज़ीर राम सिंह पठानियां की 176वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को उनकी जन्मस्थली बासा वजीरा में ‘वीर दिवस’ के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विधायक केवल सिंह पठानियां, फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भवानी पठानियां, नूरपुर के विधायक रणवीर निक्का, पूर्व मंत्री राकेश पठानियां तथा पूर्व सांसद कृपाल परमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने वीर शिरोमणि वजीर राम सिंह पठानियां के सुरक्षा कचव के आगे द्वीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रदांजलि भेंट की।

उन्होंने कहा कि वज़ीर पठानियां ने युवावस्था में ही मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति देकर अद्वितीय शौर्य और देशभक्ति का परिचय दिया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार वज़ीर राम सिंह पठानियां को प्रथम स्वतंत्रता सेनानी घोषित करवाने के लिए ठोस प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से वीर वज़ीर राम सिंह पठानिया की पुण्यतिथि के इस कार्यक्रम को सरकारी कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी वीरगाथा और देशभक्ति की प्रेरक गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

क्या बोले फतेहपुर के विधायक

फतेहपुर के विधायक भवानी पठानियां ने कहा कि वज़ीर राम सिंह पठानिया का संघर्ष केवल क्षेत्र या राज्य तक सीमित नहीं था, बल्कि यह सम्पूर्ण भारत की स्वतंत्रता की नींव था।

नूरपुर विधायक के बोले

नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि वीर पठानिया का जीवन साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा प्राप्त करनी चाहिए।

विधायक केवल सिंह पठानियां के बोल

विधायक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि वज़ीर राम सिंह पठानिया का बलिदान सदियों तक प्रेरणा देता रहेगा। इतिहास के पन्नों में बहुत कम प्रसंग हैं, जब किसी युवा ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध विद्रोह किया हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...