गीत-संगीत एवं नाटक से दिया आपदा से बचाव और नशा निवारण का संदेश

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस (आईडीडीआरआर) के उपलक्ष्य पर ‘समर्थ-2025’ जागरुकता अभियान के तहत जिला हमीरपुर में भी आम लोगों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरुक करने के लिए सांस्कृतिक दलों के माध्यम से भी व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दलों के लोक कलाकार गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरुक कर रहे हैं। आपदा से बचाव के उपायों के साथ-साथ ये लोक कलाकार लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से भी अवगत करवा रहे हैं।

इसी कड़ी में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध सुरभि कला मंच के लोक कलाकारों ने सोमवार को सुजानपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत चौरी के गांव पनोह और जंगलबैरी क्षेत्र के गांव बैरी में जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दल के लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और नाटक के माध्यम से लोगों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरुक किया और नशे के दुष्प्रभावों से भी अवगत करवाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...