13 को होगा प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) हमीरपुर में 13 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जा रहा है।

आईटीआई के प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि इस मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे जूपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी, वर्धमान कंपनी, सौभाग्य प्राइवेट लिमिटेड, जेडीएस गोदरेज कंपनी, एलायंस जॉब तथा कई अन्य प्रतिष्ठित कंपनियां भाग ले रही हैं। ये कंपनियां उम्मीदवारों को अप्रेंटिस के रूप में अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकृत करके इन्हें अप्रेंटिस के रूप में भर्ती करेंगी और नौकरियां भी देंगी।

सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि इस मेले में 5वीं, 8वीं पास, दसवीं पास, बारहवीं पास, विभिन्न ट्रेडस में आईटीआई डिप्लोमाधारक, तीन वर्षीय डिप्लोमाधारक और चार वर्षीय डिग्री धारक फ्रेशर्स और अनुभवी युवा अपने बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो और सभी प्रमाण पत्रों की मूल व फोटो प्रतियों सहित भाग ले सकते हैं।

प्रधानाचार्य ने कहा कि मेले में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों का अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा और चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा अप्रेंटिसशिप अधिनियम के अनुसार न्यूनतम मासिक मानदेय और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। अप्रेंटिसशिप कर चुके अभ्यर्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर भी दिए जाएंगे। प्रधानाचार्य ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील भी की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में 45 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, इस हालत में मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक विवाहिता...

गजब: चुनाव हारी पत्नी तो नाराज पति ने शराब के नशे में रातभर बंद रखा गांव का रास्ता; लोग हुए परेशान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के नतीजे...

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका! 445 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 11 जून को...

खुशखबरी: 4 साल बाद पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल सेवा फिर से शुरू, चेक करें शेड्यूल

हिमखबर डेस्क पर्यटन, सम्पर्क और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देने...