TET 2025 Result : स्कूल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया परिणाम, जानें कितने हुए पास

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दस विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टैट) जून 2025 का परिणाम आज घोषित कर दिया है। बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि इन परीक्षाओं का आयोजन 1, 8, 11, 14 जून और 12 जुलाई 2025 को प्रदेशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में प्रातः व सायं सत्रों में किया गया था।

कुल 34,599 आवेदकों में से 31,506 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3,093 अनुपस्थित रहे। इनमें से 10,880 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए, जिसमें कुल पास प्रतिशत 31.44 रहा।

विषयवार पास प्रतिशत इस प्रकार रहा

  • टीजीटी आर्ट्स 46.19,
  • टीजीटी मैडीकल 17.00,
  • टीजीटी नॉन-मैडीकल 30.20,
  • टीजीटी हिंदी 29.42,
  • स्पैशल एजुकेटर (प्राथमिक स्तर) 43.75
  • स्पैशल एजुकेटर (उच्च स्तर) 64.56,
  • पंजाबी 15.38,
  • उर्दू 40.00,
  • जेबीटी 30.17
  • और टीजीटी संस्कृत 17.69 प्रतिशत।

बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा के बोल

बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि यह परिणाम अस्थायी उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद तैयार की गई अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर घोषित किया गया है।

परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की वैबसाइट लिंक पर जाकर रोल नंबर या आवेदन संख्या डालकर देख सकते हैं। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के प्रमाण पत्र डिजी लॉकर पर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

परीक्षा परिणाम से संबंधित जानकारी के लिए परीक्षार्थी बोर्ड के निर्धारित नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...