32 मील में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, इनोवा गाड़ी में पकड़ी 2 किलो 84 ग्राम चरस, दो गिरफ्तार

--Advertisement--

कोटला – व्यूरो रिपोर्ट

जिला कांगड़ा के नूरपुर उपमंडल में नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 32 मील के समीप नाकाबंदी के दौरान एक इनोवा गाड़ी से भारी मात्रा में चरस बरामद की है। इस मामले में 2 युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 32 मील के पास विशेष नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक इनोवा गाड़ी को जांच के लिए रोका गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस को 2 किलो 84 ग्राम चरस बरामद हुई। इस गाड़ी में सवार दो युवकाें विनय कुमार (32) पुत्र सागर निवासी नूरपुर तथा किशोरी लाल (20) पुत्र तीर्थ राम निवासी सियोली (बंजार) को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई नशा तस्करों पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम कदम है। बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह चरस कहां से लेकर आए थे और कहां इसकी सप्लाई करने वाले थे। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि कहीं भी नशे का कारोबार होते हुए नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस प्रशासन नशा मुक्त समाज की दिशा में पूरी सख्ती के साथ काम कर रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बगलामुखी जयंती: मंदिर में सुबह-सवेरे उमड़ पड़ी भीड़, आरती के लिए दूर-दूर से पहुंचे भक्त

हिमखबर डेस्क माता श्री बगलामुखी मंदिर में माता जी के प्रकट...

HPBOSE HP Board 12th Result 2026: उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 80% पूरा, इस दिन तक आएगा रिजल्ट; जानें

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा...

दिल्ली से शिमला शिफ्ट होगा राष्ट्रपति कार्यालय, वजह है खास

हिमखबर डेस्क भारत के राष्ट्रपति का कार्यालय नई दिल्ली से शिमला...