10 जुलाई को टाउन हॉल में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करेगी जिला पुलिस

--Advertisement--

‘वॉर अगेंस्ट ड्रग्स’ यानि ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत होगा कार्यक्रम

हिमखबर डेस्क 

एसपी भगत सिंह ठाकुर के विशेष प्रयासों से जिला हमीरपुर में आरंभ किए गए ‘वॉर अगेंस्ट ड्रग्स’ यानि ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत वीरवार को यहां टाउन हॉल में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

एसपी भगत सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सुबह करीब 10ः30 बजे आरंभ होने वाले इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की भाषण प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा कई विशेषज्ञ नशे की समस्या, इसके दुष्प्रभावों और इस समस्या के निवारण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करेंगे। नशे के विरुद्ध जागरुकता पर आधारित वीडियो भी प्रसारित किए जाएंगे।

एसपी भगत सिंह ठाकुर जिला हमीरपुर में चलाए जा रहे ‘वॉर अगेंस्ट ड्रग्स’ यानि ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने सभी जिलावासियों से इस अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील भी की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लॉटरी को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- आदत लगी तो बर्बाद हो जाएंगे परिवार

लॉटरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार...

शिरगुल महाराज के प्रसिद्ध कारीगर कृपालु का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शिरगुल महाराज के सुप्रसिद्ध कारीगर कृपालु का 98 वर्ष...