चम्बा मेडिकल काॅलेज में चाेरी की वारदात, तीमारदार के बैग से हजाराें की नकदी ले उड़े शातिर

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा की दूसरी मंजिल में एक मरीज के तीमारदार के बैग से करीब 6000 रुपए की नकदी चोरी हाेने का मामला सामने आया है। शातिरों ने इस घटना काे रात के समय अंजाम दिया है।

वहीं पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। उधर मेडिकल काॅलेज प्रबंधन ने अपने स्तर पर भी जांच की है, लेकिन अभी तक चोरों का सुराग नहीं लग पाया है।

जानकारी के अनुसार उपमंडल चुराह के सेईकोठी क्षेत्र की एक महिला का मेडिकल कॉलेज में प्रसव हुआ है। प्रसव के बाद महिला को अस्पताल की दूसरी मंजिल में स्थित वार्ड में शिफ्ट किया गया।

वीरवार रात काे उसका पति प्रसूता के बिस्तर के पास जमीन पर ही सो गया था। देर रात किसी अज्ञात चोर ने बिस्तर के पास लॉकर में पड़े बैग पर हाथ साफ कर लिया।

इसके बाद बैग को वार्ड से बाहर लाकर उसमें रखे करीब 6000 रुपए निकाल लिए और बैग काे शौचालय के समीप फैंक दिया।

देर रात जब तीमारदार को इसकी भनक लगी तो उसने तुरंत पुलिस थाने में पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर जांच आरंभ कर दी है।

एमएस डॉ. जालम सिंह भारद्वाज के बोल 

मेडिकल कॉलेज चम्बा के एमएस डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने बताया कि शिकायत मिली है। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा कर्मियों के साथ मौके पर जाकर जांच की, लेकिन अब तक चोरी करने वाले का पता नहीं चल पाया है।

थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार के बोल 

उधर, चम्बा सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...