एचआरटीसी की बसों में सफर करना हुआ खतरनाक! एक ही दिन में पेश आए 2 हादसे, चार लोग घायल

--Advertisement--

एचआरटीसी की बसों में सफर करना हुआ खतरनाक! एक ही दिन में पेश आए 2 हादसे।

कुल्लू – अजय सूर्या 

हिमाचल पथ परिवहन निगम की पुरानी और खराब हालत वाली बसों में लगातार सामने आ रहीं तकनीकी खराबियाें के चलते यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडराने लगा है।

शुक्रवार को आनी उपमंडल में एनएच-305 मार्ग पर 2 अलग-अलग स्थानों पर एचआरटीसी बसों में तकनीकी गड़बड़ी के कारण हादसे होते-होते टल गए।

पहली घटना में ब्रेक फेल होने से बस सामने खड़ी दूसरी बस से टकरा गई, जबकि दूसरी घटना में बस की शॉफ्ट सड़क पर गिर गई। इन घटनाओं ने निगम की मुरम्मत व्यवस्था और तकनीकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पहली घटना सुबह करीब 9 बजे पेश आई, जब जूहड़ से आनी की ओर आ रही एचआरटीसी की एक बस की ब्रेक अचानक फेल हो गई। यह बस आनी से करीब 5 किलोमीटर आगे बानीगाड के पास पहुंची थी।

जब ड्राइवर ने कुल्लू जा रही दूसरी बस को रास्ता देने के लिए ब्रेक लगाई, ताे ब्रेक ने काम नहीं किया और बस सीधे सामने खड़ी दूसरी बस से टकरा गई।

इस टक्कर में 4 यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें तुरंत आनी अस्पताल पहुंचाया गया। बता दें कि हादसे के दाैरान बस में 60 के करीब यात्री सवार थे, लेकिन ड्राइवर की त्वरित प्रतिक्रिया से बड़ा हादसा टल गया।

वहीं दूसरी घटना करीब एक घंटे बाद सुबह 10 बजे पेश आई, जब जाबो से आनी की ओर आ रही एचआरटीसी बस के शॉफ्ट का नट अपने आप खुल गया और शॉफ्ट सड़क पर गिर गई।

यह बस कराणा से 2 किलोमीटर आगे पनेई के पास चल रही थी। तकनीकी खराबी के कारण बस वहीं रुक गई। गनीमत रही कि बस उस समय सड़क के समतल हिस्से पर थी, इसलिए बड़ा हादसा टल गया।

यह बस रामपुर डिपो से केवल एक दिन पहले ही मुरम्मत करके भेजी गई थी, जिससे निगम की कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

दोनों घटनाओं के बाद एचआरटीसी की खराब बसों और मुरम्मत व्यवस्था की खामियों को लेकर यात्रियों में भारी नाराजगी है।

क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल गुप्ता के बोल 

उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल गुप्ता ने बताया कि एक बस के ब्रेक फेल हाेने और दूसरी बस के शॉफ्ट के नट खुलने की जानकारी मिली है। मामले की गहन जांच के लिए मैकेनिक को भेजा गया है, रिपोर्ट के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...