मंदिर का लंगर भवन बना चरस छिपाने का ठिकाना, देखरेख करने वाला ही निकला आरोपी

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

पांवटा साहिब उपमंडल के अंतर्गत डिटेक्शन सैल की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 176 ग्राम चरस बरामद की है। यह चरस बेहराल गांव स्थित नगर देवता मंदिर के लंगर भवन के भीतर एक कैरी बैग से बरामद की गई।

आरोपी की पहचान रामेश्वर पुत्र कमर चंद निवासी गांव बेहराल डाकघर बातामंडी तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर के रूप में हुई है। आरोपी रामेश्वर मंदिर में देखरेख का कार्य करता है और इसी का लाभ उठाकर वह कथित रूप से मंदिर परिसर में मादक पदार्थ छिपा रहा था।

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर डिटेक्शन सैल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंदिर परिसर में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान लंगर भवन के भीतर रखे एक बैग से चरस बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ का वजन 176 ग्राम पाया गया।

पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपी के विरुद्ध ND&PS एक्ट की धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह चरस कहां से लाया था और इसका क्या उपयोग करने वाला था।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर के बोल 

पुलिस अधीक्षक सिरमौर ने बताया कि जिले में नशा माफिया के विरुद्ध सख्त अभियान जारी है और इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...