होस्टल में कपड़े बदलते वक्त महिला वॉर्डन बना लेती थी छात्राओं का वीडियो, फिर ऐसे पकड़ी गई

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

एक महिला ही महिलाओं की दुश्मन कैसे बन जाती है, इसका खुलासा उस वक्त हुआ, जब होस्टल में छात्राओं के कपड़े बदलने के दौरान महिला वार्डन ने वीडियो बना लिए। साथ ही यह वार्डन छात्राओं से बैठ टच भी कर रही थी।

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के बड़वानी जिला के एक शासकीय कन्या छात्रावास में आदिवासी छात्राओं के साथ ‘बैड टच’ का मामला सामने आया है। पुलिस ने हंगामा मचने के उपरांत हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर पलसूद की महिला होस्टल वार्डन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक जगदीश डाबर के बोल

पुलिस अधीक्षक जगदीश डाबर ने बताया कि पलसूद स्थित एक शासकीय छात्रावास की वार्डन प्रीति राठौड़ के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एट्रोसिटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि छात्राओं ने वार्डन का मोबाइल ले लिया था। इसके बाद पेरेंट्स ने देर रात पलसूद थाने पर आकर शिकायत की। उन्होंने कपड़े बदलने के दौरान छात्राओं के वीडियो बनाने और ‘बैड टच’ की शिकायत की थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया जिला कलेक्टर गुंचा सनोबर ने तहसीलदार और जिला शिक्षा अधिकारी के दल को भेज कर मामले की जांच कराई। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी शीला चौहान के शिकायत आवेदन पर वार्डन प्रीति राठौड़ के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि फिलहाल मोबाइल छात्राओं के पास ही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल वार्डन की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले में फिलहाल तीन छात्राओं ने शिकायत की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मिंजर क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 में सौरभ-11 बिहार का दबदबा, जालपा-11 को 46 रन से हराकर चैंपियन बना

मिंजर क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का समापन हो गया। फाइनल मुकाबले...

हिमाचल में पहली बार रक्षाबंधन पर पुरुषों को भी सरकारी छुट्टी, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमाचल प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन को लेकर बड़ा फैसला...