हिमाचल के मंडी में गाय के साथ क्रूरता, टांगें बांधी हुई थी, अमानवीय कृत्य की आशंका, मामला दर्ज

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में गाय के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। बता दें कि सुंदरनगर की भोर पंचायत के गांव हलेल में गाय के साथ क्रूरता की घटना हुई है।

जानकारी के अनुसार हलेल गांव के निवासी व गाय के मालिक रामकृष्ण ने बताया कि शाम को उनके बेटे और प्रवासी नौकर ने गाय और उसकी बछिया को बांधा था। मगर मंगलवार को जब सुबह के समय उनका बेटा गाय को दुहने गया तो पाया कि गाय अपने खूंटे के बजाए गोशाला के लकड़ी के पिलर के साथ बंधी मिली।

गाय की पिछली टांगें बांधी गई थी और गाय मर चुकी थी। उन्होंने गाय की हालत देखते हुए उसके साथ अमानवीय कृत्य की आशंका की वजह से धनोटु पुलिस थाने में मामला दर्ज करवा दिया गया है। मंडी से पुलिस फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए, जबकि पशु पालन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम शुरू कर दिया है।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के बोल

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज हो गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही आगामी जांच की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...