दो नकाबपोशों ने दुकान का ताला तोड़ चोरी किए हजारों रुपये के मोबाइल, वारदात सीसीटीवी में कैद

--Advertisement--

दो नकाबपोशों ने दुकान का ताला तोड़ चोरी किए हजारों रुपये के मोबाइल, वारदात सीसीटीवी में कैद

सोलन – रजनीश ठाकुर

बद्दी के भूपनगर में दो नकाबपोश शातिरों ने एक दुकान का शटर तोड़कर हजारों रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए हैं। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। बद्दी पुलिस ने सूचना मिलते ही दुकान का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए।

जानकारी के अनुसार बद्दी के हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले एक युवक रामपाल ने भुपनगर में मोबाइल की दुकान खोल रखी है। बीती रात 9:00 बजे युवक दुकान बंद करके घर चला गया। सुबह वह देरी से दुकान गया, लेकिन शटर का ताला टूटा हुआ था। उसने जब दुकान में देखा तो वहां से करीब 80 हजार रुपये कीमत के 10 मोबाइल गायब थे। युवक ने इसकी सूचना बद्दी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस मौके पहुंची।

रामपाल ने बताया कि उसने अपनी दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। इन कैमरों में चोर साफ दिखाई दे रहे हैं। दोनों चोर शटर का ताला तोड़ पोने दो बजे के करीब अंदर आए और वहां से अच्छे मोबाइल साथ ले गए। एक युवक ने अपनी टी शर्ट खोलकर मुंह पर बांथ रखी थी और दूसरे से मफलर बांधा हुआ था।

एएसपी अशोक वर्मा के बोल

एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके पास मोबाइल चोरी होने की शिकायत आई है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...