कुराश नेशनल गेम्स से स्कूल वापसी पर कुनाल जे नाथ व प्रवक्ता राजेश कुमार का जोरदार स्वागत कर किया सम्मानित

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश की कुराश टीम ने 68 वीं राष्ट्रीय स्कूली खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया। पहली बार स्कूली खेलों में शामिल हुए इस खेल में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने 02 स्वर्ण, 01 रजत और 07 कांस्य पदक जीतकर कुल 10 पदक अपने नाम किए।

यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 2 से 6 जनवरी तक आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के अंडर-19 बालक एवं बालिका तथा अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग के कुल 32 खिलाडियों ने भाग लिया। हिमाचल की कुराश टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरआल तीसरा स्थान हासिल किया।

इस स्कूली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजकिय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, दुरगेला के कक्षा 11 वीं के छात्र कुनान जे. नाथ व प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा राजेश कुमार ने भी भाग लिया व स्कूल का नाम रोशन किया।

कुराश नेशनल गेम्स से स्कूल वापसी पर खिलाड़ी छात्र कुनाल जे नाथ व प्रवक्ता शारीरिक शिक्षक राजेश कुमार का समस्त दुरगेला स्कूल स्टाफ ने जोरदार स्वागत कर सम्मानित किया व बधाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में पहली बार रक्षाबंधन पर पुरुषों को भी सरकारी छुट्टी, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमाचल प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन को लेकर बड़ा फैसला...