सीएम सुक्खू के कांगड़ा प्रवास के दाैरान धर्मशाला में होगी कैबिनेट बैठक, कई फैसलों पर लगेगी मुहर

--Advertisement--

धर्मशाला – हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कांगड़ा प्रवास के दौरान धर्मशाला में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक भी होगी। मंत्रिमंडल की बैठक 23 या 24 जनवरी को संभावित है। 25 जनवरी को जिला कांगड़ा के उपमंडल बैजनाथ में होने वाले राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व समारोह के चलते कैबिनेट बैठक बुलाई जा रही है। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज से कांगड़ा जिले के प्रवास पर है। इस दाैरान करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के शिलान्यास व उद्घाटन किए जाएंगे। धर्मशाला पहुंचने पर सीएम ने कहा कि कांगड़ा जिले के विभिन्न क्षेत्रों कार्यक्रम रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा का विकास सरकार की प्राथमिकता में है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है।

मजाक-मजाक में महिला पुलिस थाना के पुरुष लॉकअप में गए मंत्री व विधायक, खूब लगे ठहाके

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में महिला पुलिस थाना का उद्घाटन किया। इस माैके पर मजाक-मजाक में मंत्री यादवेंद्र गोमा व विधायक आशीष बुटेल महिला पुलिस थाना के पुरुष लॉकअप में घुस गए। इस दाैरान दोनों के सलाखों के पीछे होने पर खूब ठहाके लगे।

ये रहे उपस्थित

इस दाैरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया व अन्य गणमान्य लोग माैजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...