महाकुंभ में सिरमौरी नाटी देखेंगे अन्य राज्यों के लोग, प्रयागराज में दिखेगी लोक संस्कृति की झलक

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में सिरमौरी लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। प्रेमचंद बाऊनली को प्रयागराज में प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया है। सांस्कृतिक कला मंच बाऊनल के 15 कलाकार 20 से 23 जनवरी के बीच प्रयागराज में सिरमौरी नाटी से लोगों का मनोरंजन कर लोगों को सिरमौरी लोक संस्कृति से रूबरू कराएंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार के आग्रह पर एनजेडसीसी ने इस दल को प्रयागराज में प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया है। यहां कलाकार सिरमौरी परिधान और लोक वाद्य यंत्रों से लोक संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे।

दल के मुख्य कलाकार प्रेमचंद बाऊनली ने बताया कि महाकुंभ जैसे धार्मिक और भव्य आयोजन में उनकी प्रस्तुति का होना बड़े गर्व का विषय है। यह रेणुका क्षेत्र वासियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। उनके सांस्कृतिक दल में 10 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

BREAKING: रक्षाबंधन पर बड़ा हादसा, HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त; कई सवारियां घायल

हिमाचल प्रदेश के मनाली में रक्षाबंधन के दिन HRTC...

धर्मशाला साई सेंटर की पुष्पा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं भारतीय कबड्डी टीम की कप्तान

धर्मशाला साई सेंटर की खिलाड़ी पुष्पा को भारतीय कबड्डी...