नगरकोट मकर संक्रांति पर्व की सांस्कृतिक संध्या में युवाओं को मौका देने के लिए होंगे ऑडिशन: एसडीएम कांगड़ा

--Advertisement--

नगरकोट मकर संक्रांति पर्व की सांस्कृतिक संध्या में युवाओं को मौका देने के लिए होंगे ऑडिशन: एसडीएम कांगड़ा

कांगड़ा – राजीव जसवाल

बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा के जिला स्तरीय मकर सक्रांति घृतमंडल मंडल पर्व के दौरान 15 जनवरी को कांगड़ा के नगर परिषद मैदान में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस सांस्कृतिक संध्या में युवाओं को भी अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका दिया जा रहा है।

एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल के निर्देशानुसार 11 जनवरी 2025 को सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांगड़ा में इच्छुक उम्मीदवारों के ऑडिशन लिए जाएंगे।

एसडीएम कांगड़ा ने बताया कि जो भी युवा मकर संक्रांति सांस्कृतिक संध्या में भाग लेना चाहते हैं वह अपना ऑडिशन चयनित स्थान पर दे सकते हैं।

उन्होंने कहा ऑडिशन के लिए चयनित कमेटी के निर्णय के आधार पर युवाओं को सांस्कृतिक संध्या में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाएगा।

उन्होंने नगर परिषद मैदान पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं को जांचा। उन्होंने नगर परिषद मैदान में सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश दिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...