कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से मुफ्त में उपलब्ध करवाई जा रही कानूनी सहायता – छुनकू राम

--Advertisement--

कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से मुफ्त में उपलब्ध करवाई जा रही कानूनी सहायता – छुनकू राम

देहरा – शिव गुलेरिया 

टेली-लॉ: वंचितों तक पहुँच एक ई-इंटरफेस तंत्र है जो मुक़दमेबाज़ी से पहले के चरण में विधिक सलाह और परामर्श लेने का तंत्र है। यह पंचायत स्तर पर स्थित सभी सीएससी सेंटर पर उपलब्ध वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग / टेलीफोनिक सुविधाओं के माध्यम से जरूरतमंद और हाशिये पर पड़े लोगों को विधिक सहायता के लिए पैनल वकीलों से जोड़ता है ।

2017 में लॉन्च की गई टेली-लॉ सेवा पर अब टेली-लॉ मोबाइल ऐप के माध्यम से पहुँच बनाई जा सकती है । यह सभी नागरिकों के लिए निशुल्क है। सीएससी / लोक मित्र चलाने वाले ग्राम स्तर के उद्यमी, पैनल वकीलों के साथ लाभार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा प्रदान करते हैं ।

सी एस सी के माध्यम से लोगों को विधिक सलाह और परामर्श देने के लिए पैनल वकीलों को तैनात किया गया है। शुरू में स्कीम की प्रगति धीमी थी सी एस सी के जिला प्रबंधक छुनकू राम (सी आर ठाकुर )ने बताया कि अब जिला कांगड़ा से लोग अपनी कानूनी दिक्कतों के लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर तक पहुंच रहे हैं।

उन्होंने सीएससी संचालकों से भी आग्रह किया है कि अपने आसपास के लोगों को इस सुविधा का लाभ दें ताकि लोग घर द्वार पर मुफ्त में इस स्कीम का फायदा ले सके।

सी एस सी जिला प्रबंधक छुनकू राम ने बताया कि अगर आपको कानूनी मदद चाहिए तो उसके लिए आपको अपने निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर पहुंचना होगा।

वहां सी एस सी संचालक मामले को सुनते हुए आपका केस पंजीकृत कर देंगे जिस पर नामित वकील आपसे सम्पर्क करेंगे और मुफ्त में कानूनी सलाह देंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...