बाथरूम में छिपकर आरोपी ने नहा रही महिला का बनाया वीडियो, फिर की यह हरकत

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या 

आनी के छलाच इलाके में एक व्यक्ति ने बाथरूम में छिपकर महिला का नहाते हुए वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल कर दिया। अब आरोपी व एक अन्य महिला ने पीड़ित महिला और उसके बच्चों को धमकाया है।

आरोपियों ने धमकी दी कि उन्हें घर में जलाकर मार देंगे। महिला का पति मनाली में काम करता है जिसने आनी पुलिस थाना में एक महिला सहित आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायतकर्त्ता पीड़ित महिला के पति ने कहा कि आरोपी और एक अन्य महिला ने उसके घर के पास आकर उसकी पत्नी और बच्चों को अश्लील गालियां दीं और जलाकर मारने की धमकी दी।

शिकायत में महिला के पति ने कहा कि आरोपी ने पहले उसकी पत्नी की वीडियो बनाकर वायरल की थी जिसके बाद पंचायत में समझौता हुआ था और आरोपी ने दोबारा ऐसी हरकतें नहीं करने का वायदा किया था।

लेकिन बीते रोज आरोपी ने एक महिला के साथ उसकी पत्नी व बच्चों को धमकाया। वार्ड सदस्यों ने इस दौरान बीच-बचाव किया अन्यथा आरोपी उसके परिवार के साथ मारपीट कर सकते थे।

एसपी डा. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन के बोल 

एसपी डा. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने आरोपी मोहन और सना के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...