बिजली चोरी करने वालों को विभाग की सख्त हिदायत, फील्ड में उतरे विभाग के अधिकारी व कर्मचारी दे रहे दविश
लपियाणा/शाहपुर – अमित शर्मा
विद्युत उपमण्डल लपियाणा के तहत पड़ते क्षेत्रो में विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने बिजली चोरी को लेकर दबिश देना शुरू कर दी है।विभाग द्वारा घर-घर जाकर घरेलू उपयोगिताओं के मीटर चेक किया जा रहे हैं।
सहायक अभियंता रमेश शर्मा ने मीडिया से रूबरू होकर बताया कि सर्दियों को सीजन में कई लोग हीटर सहित विद्युत उपकरणों का ज्यादा प्रयोग करते हैं। कुछ उपभोक्ता बिजली के बिल से बचने के लिए बिजली की चोरी करते हैं और कुछ कामगार लोगों के घरों में किराए पर रहते हैं। लगाकर बिजली चोरी करने का प्रयास करते हैं।
उंन्होने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अगर ऐसा कोई व्यक्ति पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्ध नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उंन्होने कहा कि बिजली व्होरी करता हुआ कोई उपभोक्ता पाया जाता है तो उस उपभोक्ता का उसी समय मीटर काट दिया जाएगा। जब तक विभाग के द्वारा डाले गए जुर्माने को उपमण्डल लपियाणा में जमा नहीं करवाता। इसके वाद भी उस उपभोगता से शपथ पत्र लिया जाएगा कि वह पुनः ऐसा नहीं करेगा।
उंन्होने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा जिसके तहत समय-समय पर समस्त स्टाफ दबिश देता रहेगा और बिजली की चोरी करता हुआ कोई भी उपभोक्ता पकड़ा जाता है तो उसको छोडा नहीं जाएगा। जिन उपभोक्ताओं के किलो वॉट पहले निर्धारित किए गए और बाद में एसी बगैरा बाद में लगाए है, वह अपना किलो वॉट एक्सटेंड करवा लें। साथ ही उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं की इकेवाईसी नहीं करवाई है वे जल्द करवा लें।

