पुहाड़ा में चोरों ने रात को घर में सेंध लगा कर किए लाखों के गहने व नगदी चोरी

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत पुहाड़ा में चोरों ने बीती रात एक घर में सेंध लगा कर लाखों के गहने व नगदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने आठ लाख रुपए के करीब सोने के गहने व नगदी पर हाथ साफ किया है।

जानकारी अनुसार घर का मालिक अशोक कुमार, पुत्र राजकुमार, निवासी पूहाड़ा अपनी पत्नी सहित लदबाड़ा में अपनी ससुराल गया हुआ था। वहीं अलमारी की चाबी साथ लगी रह गई थी। रात को चोर कमरे के दरवाजे का ताला तोड़ कर अंदर अलमारी में रखे पत्नी व माता के सोने के गहने तथा साथ में रखी नगदी चोरी कर के ले गए।

पीड़ित अशोक कुमार अपने भाई के साथ एक ही मकान में रहता है, भाई जिसकी अभी शादी नहीं हुई है, रात को जागरण में कहीं गया हुआ था, जिस कारण घर में कोई नही था। जिस का फायदा उठाते हुए चोरों ने सेंधमारी की है। पीड़ित के पिता पुराने मकान में रहते हैं। सुबह पता लगने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस थाना शाहपुर को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर बयान कलमबद्ध किए है।

शाहपुर थाना प्रभारी करतार सिंह ठाकुर के बोल

थाना प्रभारी शाहपुर करतार सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी सीसीटीवी खंगाले जाएंगे और चोरों को शीघ्र पकड़ लिया जायेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...