हेल्पर व ऑपरेटर के पदों के लिए 28 को साक्षात्कार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कांगड़ा आकाश राणा ने बताया कि लेबरनेट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बंगलुरु द्वारा हेल्पर और ऑपरेटर के 479 पद जिला कांगड़ा के लिए अधिसूचित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं, बारहवीं व आईटीआई पास तथा आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है। कंपनी के द्वारा 15 से 20 हजार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ 28 नवम्बर को उप रोज़गार कार्यालय देहरा में सुबह 10 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कापी व अनुभव प्रमाणपत्र (यदि हो) साथ लेकर आएं।

रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदकों को साक्षात्कार में भाग लेने से पूर्व ईईएमआईएस डॉट एचपी डॉट एनआईसी डॉट आईएन पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए उक्त वेबसाइट पर अपनी ई-मेल या मोबाइल नम्बर से लॉगइन करने के बाद अपने डैशबोर्ड में दिख रही लेबरनेट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9877677903 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...