कंबल को लेकर आपस में भिड़ गए कैदी, एक घायल

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

शिमला के कैथू जेल में शनिवार को दो कैदी कंबल को लेकर आपस में भिड़ गए। इस झगड़े में एक कैदी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में लाया गया है।

घायल कैदी की पहचान गौरव के रूप में हुई है। घायल कैदी को दाहिनी आंख में गंभीर चोट आई है। उसका आईजीएमसी अस्पताल में उपचार चल रहा है। रामपुर निवासी कैदी ध्रुव पर दूसरे कैदी पर हमले का आरोप लगा है।

घटना के बाद कारागार प्रशासन ने पुलिस थाना बालूगंज को सूचित किया और थाना से अन्वेषण अधिकारी को आईजीएमसी शिमला भेजा गया, जहां गौरव सिंह का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर के समय को जब दोनों कैदी बंदी के बाद बैरेक में वापस जा रहे थे, तभी कंबल को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि ध्रुव और गौरव दोनों एक ही बैरेक में बंद थे। विवाद उस समय और बढ़ गया जब ध्रुव ने गौरव सिंह पर हमला कर दिया।

इस घटना में गौरव की दाहिनी आंख पर चोट पहुंची है। गौरव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और उसकी स्थिति खतरे से बताई जा रही है। घटना के बाद कारागार प्रशासन ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

पुलिस थाना बालूगंज में सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बालूगंज थाना से अन्वेषण अधिकारी आईजीएमसी शिमला के लिए रवाना हो गए।

बताया जा रहा है कि ध्रुव और गौरव दोनों ही चिट्टे के मामले में अंडर ट्रायल कैदी हैं। ध्रुव बीते 28 अक्टूबर 2024 से कैथू जेल में बंद है, जबकि गौरव सिंह 20 अगस्त से यहां बंद है। दोनों पर मादक पदार्थों से संबंधित मामले दर्ज हैं और वे न्यायिक प्रक्रिया के तहत ट्रायल का सामना कर रहे हैं।

गौरव सिंह पर आरोप है कि वह मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था, जबकि ध्रुव पर भी चिट्टे के मामले में ही मामला दर्ज है।

डीएसपी शिमला मानवेन्द्र ठाकुर के बोल 

उधर, डीएसपी शिमला मानवेन्द्र ठाकुर का कहना है कि दो कैदियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अद्वित बना पहचान का बादशाह: मिनट भर में 195 देशों के झंडे पहचानकर रचा इतिहास

हिमखबर डेस्क बिलासपुर जिले के रौड़ा सैक्टर निवासी अद्वित सुहील...

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: CBSE शिक्षक छंटनी परीक्षा पर रोक की मांग खारिज 🚨

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने सीबीएसई स्कूलों में...