स्टीवर्ड और हाउसकीपिंग एसोसिएट के साक्षात्कार 22 को

--Advertisement--

स्टीवर्ड और हाउसकीपिंग एसोसिएट के साक्षात्कार 22 को

हमीरपुर – हिमखबर डेस्क

बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी सोडेक्सो इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड स्टीवर्ड और हाउसकीपिंग एसोसिएट के 40 पदों को भरने के लिए 22 नवंबर को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लेगी।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस साक्षात्कार में मैट्रिक, बारहवीं पास, स्नातक और होटल प्रबंधन में डिप्लोमाधारक 18 से 45 वर्ष तक की आयु के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।

चयनित उम्मीदवारों को बद्दी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, खरड़ और मोहाली में नियुक्त किया जाएगा। उन्हें 11,680 रुपये मासिक वेतन के साथ पीएफ, ईएसआई, अन्य भत्ते एवं बोनस, वर्दी और संयुक्त रूप से रहने एवं खाने की सुविधा प्रदान की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार वेब पोर्टल eemis.hp.nic.in पर अपनी लॉग इन आईडी बनाकर स्टीवर्ड और हाउस कीपिंग एसोसिएट के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...