आधी रात को गुंडागर्दी का नंगा नाच, दुकान में घुसकर की मारपीट व तोड़फोड़

--Advertisement--

आधी रात को गुंडागर्दी का नंगा नाच, दुकान में घुसकर की मारपीट व तोड़फोड़

मंडी – अजय सूर्या

शहर में पुलिस थाने से मात्र 400 मीटर की दूरी पर आधी रात को गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। यहां कुछ गुंडातत्वों ने न सिर्फ आपसी झगड़े में मारपीट की बल्कि दुकानदार को भी पीटकर उसकी दुकान में जमकर तोड़फोड़ कर डाली। घटना रविवार रात करीब पौने 12 बजे की है। यह सारा घटनाक्रम यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के पास कुछ युवकों में किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हो गई। इसके बाद एक गुट के युवक पास वाली दुकान में चाय पीने के लिए चले गए। इतने में दूसरे गुट के युवकों ने अपने अन्य साथियों के साथ दुकान पर चाय पी रहे युवकों पर हमला कर दिया।

इस हमले में उन्होंने लोहे की रॉड, हॉकी और डंडों का सहारा लिया। यह सबकुछ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जब दुकानदार ने उन्हें दुकान से बाहर झगड़ा करने को कहा तो गुंडातत्वों ने दुकानदार और वहां मौजूद अन्य लोगों को भी जमकर पीट डाला।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिन युवकों के साथ मारपीट हुई थी वे भी घटना के बाद गायब थे लेकिन अब इनमें से एक युवक की पहचान कर ली गई है। जिन लोगों के बीच यह झगड़ा हुआ है पुलिस उन सभी की तलाश कर रही है। डीएसपी हेडक्वार्टर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे हैं सवाल

बता दें कि इस घटना के बाद पूरे मंडी शहर में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जहां पर यह घटना हुई वह शहर का ऐसा इलाका है जहां दिन-रात लोगों की आवाजाही लगी रहती है। क्योंकि यहां बस स्टैंड और इसी के चलते यहां अधिकतर दुकानें दिन-रात खुली रहती है और लोगों को आना-जाना लगा रहता है।

पुलिस थाना भी नजदीक है और पुलिस की यहां गश्त भी होती रहती है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि क्या इन गुंडातत्वों को पुलिस का कोई खौफ नहीं। शहर के लोगों ने ऐसे गुंडा तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...