हिमाचल प्रदेश में ईडी का बड़ा एक्शन, बड़े नेता के करीबी 2 क्रशर संचालक गिरफ्तार

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां के एक बड़े नेता के दो करीबियों को ईडी ने गिरफ्तार किया है। ईडी की तरफ से बीते कुछ माह पहले कांगड़ा में अवैध खनन के आरोपों के चलते रेड भी डाली गई थी और अब ज्ञानचंद और संजय धीमान नाम के दो लोगों को अवैध खनन के आरोप में ईडी ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के एक वरिष्ठ राजनेता का ज्ञानचंद बेहद करीबी और जानकर है। जांच के दौरान पता चला कि हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक गलियारे से भी आरोपियों का कनेक्शन जुड़ा हुआ है।

ईडी सूत्रों के मुताबिक शुरूआती जांच में ईडी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को कई ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिससे पता चलता है कि ये दोनों करोड़ों रुपये के घोटाले में शामिल हैं। ईडी सूत्र के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के दौरान 4 जुलाई को ईडी ने हिमाचल के कांगड़ा स्थित ज्वाला स्टोन क्रेशर के यहां सर्च ऑपरेशन चलाया था। ये कंपनी ज्ञानचंद के नाम पर है।

तीन जगह हुई थी छापेमारी

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच 4 जुलाई को ईडी की टीम ने कांगड़ा के ज्वाली के अलावा, हमीरपुर के नादौन में भी स्टोन क्रशर संचालकों के यहां पर रेड डाली थी। इस दौरान ज्वाली में तो टीम पानी का बहाव बढ़ने की बीच से खड्ड के बीच बने क्रशर में फंस गई थी। बाद में जेसीबी की मदद से इन सभी को निकाला गया था। 15 घंटे तक ये रेड चली थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 633 TGT बने हेडमास्टर, हाई स्कूलों में मिली तैनाती, ज्वाइनिंग की समयसीमा तय

हिमाचल प्रदेश में 633 टीजीटी शिक्षकों को हेडमास्टर पद...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों को 17.85 करोड़ की सौगात, CM सुक्खू ने बांटे चेक

हिमाचल प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

हिमाचल में 24 स्कूल प्रिंसिपलों के एक साथ तबादले, जानिए किसे मिला कौन सा स्टेशन

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने 24 स्कूल प्रिंसिपलों...