19 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा मुरम्मत कार्य, कार्यकारी अधिकारी आशा वर्मा ने की शहरवासियों से अपील, मुरम्मत कार्य के चलते की शहरवासी से सहयोग की मांग
नूरपुर – स्वर्ण राणा
नूरपुर शहर के मुख्य बाजार चौंक ‘चौधरियां दा ख़ुह’से लेकर न्याजपुर तक मुरम्मत कार्य के चलते शहर के बाजार का रास्ता 19 नवंबर से 30 नवंबर तक बंद रहेगा।
नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी आशा वर्मा ने बताया कि नूरपुर शहर के बाजार में मुरम्मत कार्य किया जा रहा है जिसके चलते कुछ दिनों तक बाजार में वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। उन्होंने नूरपुर शहर और आस पास के क्षेत्र के लोगों को सहयोग करने की अपील की है ताकि मुरम्मत कार्य को सही ढंग से अंजाम दिया जा सके।
ज्ञात रहे कि नूरपुर शहर के बाजार की हालत काफी समय से बहुत खराब है। जगह जगह गड्ढे व नालियों के ऊपर के जंगले टूटे होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी के चलते कई दो पहिया वाहन दुर्घटना का भी शिकार हो रहे थे। उन्होंने बताया कि इस बारे प्रशासन को भी सूचित कर स्वीकृति ले ली गई है।

