राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में सात दिवसीय एनएसएस कैंप का समापन

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस कैंप का आज समापन हो गया। इस शिविर के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश भारती बीडीसी सदसय व युवा कांग्रेस नेता और एसएमसी प्रधान रमन वर्धन ने शिरकत की।

स्वयंसेवियों द्वारा एनएसएस गीत की प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम शुरू की गई। वहीं स्वयंसेवियों द्वारा पहाड़ी नाटी, झमाकडा, पंजाबी गिद्दा व लघु हास्य नाटक की शानदार प्रस्तुति देकर सभी को मचमुग्ध किया गया। एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा हम होंगे कामयाब गाने की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई।

मुख्य अतिथि ने बच्चों को संबोधन करके बच्चों को नस एस एस कार्यों को गांव से लेकर शहरों तक प्रचार और प्रसार करने का संदेश दिया मुखयतिथि ने विद्यालय को दान और विद्यालय को लाइट देने का आश्वासन दिया प्रधानाचार्या अनामिका चौधरी ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवा योजना के स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्त्व बारे अवगत करवाया।

अतिथि महोदय ने एनएसएस प्रभारी रविंद्र कुमार तथा स्कूल मे अच्छा वातावरण को पैदा करने के लिए प्रधानाचार्या अनामिका चौधरी तथा स्टाफ के सभी सदस्यों की प्रशंसा की तथा किसी भी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहने का अनुशासन आश्वासन दिया। एनएसएस प्रभारी रविंद्र कुमार के अनुसार एनएसएस स्वयंसेवकों को इसके मोटो नॉट मी व्हाट यू यानी स्वयं से पहले आपके बारे में चर्चा की।

ये रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारी तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्य और बी ऐड प्रशिक्षु मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा जिले में संचालित...

मनीषा मित्तल हत्याकांड: भाई ने की बहन की हत्या, आरोपी को लेकर रोहतक से शिमला पहुंची पुलिस

हिमखबर डेस्क हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती...

मंडी : सड़क पार कर रहे ग्रामीण को टैंकर ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के साथ लगते...

CRPF जवान दीप चंद का निधन, शहर में शोक की लहर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की नाहन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम...