नगर निगम को मंजूरी, हमीरपुर के लिए एक सुनहरा दिन: सुनील शर्मा बिट्टू

--Advertisement--

कहा, ऐतिहासिक घोषणाएं करके मुख्यमंत्री ने भाजपा को दिया करारा जवाब

हमीरपुर 18 नवंबर – हिमखबर डेस्क

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर को नगर निगम का दर्जा देने और यहां भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का कार्यालय खोलने के प्रदेश मंत्रीमंडल के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि 23 महीनों के कार्यकाल के दौरान हिमाचल प्रदेश के चहुमुखी विकास के साथ-साथ हमीरपुर के लिए कई बड़ी योजनाएं मंजूर करके मुख्यमंत्री ने सभी जिलावासियों के दिल जीत लिए हैं।

सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि नगर निगम और कामगार कल्याण बोर्ड के कार्यालय को मंजूरी प्रदान करने से पहले भी मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में प्रदेश के सबसे बड़े बस अड्डे का निर्माण कार्य आरंभ करके तथा मेडिकल कालेज को उत्कृष्ट चिकित्सा एवं मेडिकल शिक्षा संस्थान के रूप में विकसित करने के लिए विशेष प्रावधान करके भाजपा नेताओं को करारा जवाब दिया है। क्योंकि, भाजपा नेता इन परियोजनाओं को लेकर केवल राजनीति ही करते आ रहे थे और लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे।

सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल को सबसे समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। जबकि, दूसरी ओर भाजपा के नेता झूठ, भ्रम, धर्म और स्वार्थ की राजनीति करके आम जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा नेताओं के इन हथकंडों को समझ चुकी है।

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने कहा कि नगर निगम को मंजूरी मिलने का यह अवसर हमीरपुर के लिए एक सुनहरा दिन है। मुख्यमंत्री का यह निर्णय हमीरपुर के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HIMTECH Learn and Earn Skills Academy को Skill India से बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास की दिशा...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, डमटाल में 48 लाख की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी...