केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर एकदिवसीय हस्तशिल्प कार्यशाला का आयोजन

--Advertisement--

हमीरपुर – हिमखबर डेस्क

आज दिनांक 18 नवंबर 2024 को पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय हमीरपुर में पीएम श्री योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय हस्तशिल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन हिमाचल प्रदेश राज्य की पर्वतीय महिला विकास ट्रस्ट द्वारा किया गया।

जिसमें संगठन के सदस्यों द्वारा कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों को अवशिष्ट पदार्थों एवं चीड़ की पत्तियों से घरेलू साज- सज्जा एवं दैनिक जीवन में काम आने वाली वस्तुएं ईयर रिंग, चपाती बॉक्स, कोस्टर, सुंदर टोकरियां, वाल हैंगिंग और पालतू जानवरों/ पशुओं का बिछौना बनाने का कौशल सिखाया गया। कार्यशाला में बच्चों ने उत्साह के साथ बढकर भाग लिया एवं कार्यशाला के दौरान स्वयं छात्रों ने भी अनेक कलाकृतियां बनाने का अभ्यास किया।

कार्यशाला को पर्वतीय महिला विकास ट्रस्ट की चेयरपर्सन बिमला विश्वपावमी, प्रशिक्षिका स्वर्णा देवी, सरला देवी और मधु देवी के द्वारा यह हस्तशिल्प कार्यशाला संपन्न की गई। साथ ही संस्था के सदस्यों द्वारा अवशिष्ट पदार्थों से आकर्षक घरेलू साज सज्जा की वस्तुओं को तैयार कर छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया।

इस अवसर पर प्राचार्य सुनील चौहान ने विद्यार्थियों को अपने घर पर अपशिष्ट पदार्थो से घरेलू साज सज्जा का सामान तैयार करने के लिए प्रेरित किया और भविष्य में आजीविका के रूप में अपना सकते है। प्राचार्य ने संगठन के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया एवं भविष्य में छात्र हित में इस प्रकार की कार्यशाला के आयोजन का आग्रह भी किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...