अस्वस्थ मां की देखभाल के लिए अवकाश पर हैं SP बद्दी इल्मा अफरोज : पुलिस मुख्यालय

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

बद्दी की एसपी व 2018 बैच की आईपीएस (IPS) अधिकारी इल्मा अफरोज के अचानक छुट्टी पर जाने से खड़े हुए विवाद पर पहली बार पुलिस मुख्यालय ने स्पष्टीकरण दिया है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से कहा गया है कि बद्दी की एसपी इल्मा अफरोज की मां बीमार चल रही हैं और उनकी देखभाल के लिए वह छुट्टी पर गई हैं।

पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि इल्मा अफरोज को अपनी अस्वस्थ मां की देखभाल करनी है। इसके लिए 7 नवंबर से 21 नवंबर तक 15 दिनों का अर्जित अवकाश मंजूर किया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इल्मा अफरोज के छुट्टी पर जाने की कोई अन्य वजह नहीं है और इस सम्बंध में किसी तरह की अटकलें व गलत जानकारी न फैलाई जाए।

इल्मा अफरोज के छुट्टी के दौरान उनकी जगह 2007 बैच के एचपीएस अधिकारी विनोद कुमार को अस्थायी तौर पर बद्दी का एसपी लगाया गया है। विनोद कुमार चम्बा में 8वें बटालियन होमगार्ड के कमांडेंट हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HIMTECH Learn and Earn Skills Academy को Skill India से बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास की दिशा...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, डमटाल में 48 लाख की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी...