गजब! ऊना की स्कूटी का UP के शामली में कर दिया चालान, जुर्माना राशि देख दंग रह गया मालिक

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

ऑनलाइन चालान प्रणाली की स्थिति देखिए कि हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की स्कूटी का चालान यूपी के शामली में कर दिया गया। यहीं नहीं, स्कूटी के मालिक को 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार ऊना शहर के रहने वाले सिमरनजीत सिंह को उनके फोन पर चालान का एक मैसेज आया। जब उन्होंने उसे खोलकर देखा तो वह हैरान रह गए। जो स्कूटी कभी ऊना शहर से बाहर नहीं गई, उसका चालान उत्तर प्रदेश में कैसे हो सकता है।

ऑनलाइन चालान में फोटो ट्रक का है लेकिन नम्बर उनकी स्कूटी का था। इसके बाद सिमरनजीत ने शामली के संबंधित पुलिस थाना में फोन पर तथा लिखित तौर पर शिकायत भेजी है ताकि इस चालान को दुरुस्त किया जाए अन्यथा उन्हें 5 हजार रुपए की राशि भरनी पड़ेगी या फिर न देने की सूरत में उनके वारंट भी निकल सकते हैं।

हालांकि चालान पर साफतौर पर ट्रक की फोटो लगाई गई है लेकिन यह बड़ा विषय है कि आखिर इस नम्बर को कैसे चालान में दर्ज किया गया। ऐसी भी आशंका है कि ट्रक चालक ने फर्जी नम्बर प्लेट लगाई हो। पुलिस जांच करेगी तभी इस संबंध में पूरे तथ्य सामने आएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...